Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsKXIP : MATCH PREVIEW : जाने कैसी रहेगी पिच और मौसम? कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 24वां मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. पंजाब की टीम अबतक अपने खेले 6 मुकाबलों में से 4 जीती हैं. वहीं 2 हारी हैं. मुंबई इंडियंस की टीम अबतक अपने खेले 5 मुकाबलों में से 3 मैच जीती हैं और 2 मैच हारी हैं. किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मैच के चलते हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मैच से जुड़ी सारी जानकारी देंगे.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में देखा जायेगा मैच 

 

 

आईपीएल के इस 24वें मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.

रात 8 बजे से शुरू होगा मैच

बता दें, कि यह मैच रात 8 बजे शुरू हो जायेगा. वहीं इस मैच का टॉस 7.30 बजे से होगा.

पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती हैं. बल्लेबाजों के लिए इस पिच को स्वर्ग कहा जाता है. यहां की आउटफिल्ड भी काफी तेज होती है, इसलिए इस मैच के एक हाईस्कोरिंग मैच होने के पूरे चांस हैं.

मौसम रिपोर्ट 

मुंबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 32 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी 61% की रहेगी. वहीं हवा 21 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है, कि बारिश आने की कोई संभावना नहीं है.

डेट और स्थान :

     डेट                   स्थान
10/4/2019 वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (मुंबई)

आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

    मैच        मुंबई जीता        पंजाब जीता   बेनतीजा
     23               12             11      0

वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

      मैच       मुंबई जीता     पंजाब जीता     बेनतीजा
       8             4             4          0

इस प्रकार है वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :

                      मैच                       68
     पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती                       35
     पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती                       33
       पहली पारी का औसत स्कोर                      165
       दूसरी पारी का औसत स्कोर                      153
            सबसे बड़ा स्कोर        235/1 (20 ओवर) आरसीबी बनाम मुंबई
            सबसे छोटा स्कोर        67/10 (15.2 ओवर) केकेआर बनाम मुंबई
      सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा       195/3 (20 ओवर) दिल्ली बनाम मुंबई
     सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव       135/6 (20 ओवर) डेकनचाजर्स बनाम मुंबई

इस प्रकार हो सकती है पंजाब की प्लेइंग इलेवन :

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
क्रिस गेल बल्लेबाज
केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज
मयंक अग्रवाल बल्लेबाज
सरफराज खान बल्लेबाज
डेविड मिलर बल्लेबाज
मंदीप सिंह बल्लेबाज
सैम कुरेन ऑलराउंडर
रविचंद्रन अश्विन  (कप्तान) गेंदबाज
मुजीब उर रहमान गेंदबाज
अंकित राजपूत गेंदबाज
मोहम्मद शमी गेंदबाज

इस प्रकार हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन :

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
एविन लुईस बल्लेबाज
रोहित शर्मा बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज
ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज
किरन पोलार्ड ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर
क्रुनाल पांड्या ऑलराउंडर
राहुल चाहर गेंदबाज
अल्जारी जोसेफ गेंदबाज
जेसन बेहर्नड्राफ गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज

 

 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post MIvsKXIP : MATCH PREVIEW : जाने कैसी रहेगी पिच और मौसम? कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन? appeared first on Sportzwiki.