Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsKXIP: TOSS REPORT: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला रोहित शर्मा टीम से बाहर

आईपीएल में  आज 24वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने हैं. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से मुंबई ने 12 और पंजाब ने 11 जीते हैं.

वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों के बीच हुए मैच की बात करें तो अब तक कुल 8 मुकाबले हुए. इनमें से मुंबई और पंजाब दोनों ने 4-4 मैच में जीत हासिल की. हालांकि, पंजाब को यहां आखिरी जीत 2017 में मिली थी.

इस टीम ने जीता टॉस लिया ये फैसला 

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए है. पंजाब ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को मात दे दी थी. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में पंजाब की नजर सीजन में 5वीं जीत पर होगी. मुंबई की टीम चौथी जीत की तलाश में होगी. मुंबई की टीम मोहाली में पंजाब से मिली पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी. तब पंजाब की टीम ने उन्हें 8 विकेट से हरा दिया था.

इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

आज के मैच में सिद्धेश लाड ने डेब्यू किया है. वो पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं. रोहित शर्मा की चोट की वजह से इस खिलाड़ी को मौका मिला है. रोहित शर्मा की चोट की वजह से टीम को बड़ा झटका लगा है. कीरोन पोलार्ड  आज टीम की कमान संभालेंगे.

ये है मुंबई की पूरी टीम 

सिद्धेश लाड, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेसन बेहरेनडॉर्फ,  राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, अलजारी जोसेफ, ईशान किशन

पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव किए हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब :  रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल,करुण नायर, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, सैम करन, मोहम्मद शमी, हार्डस विल्जोएन, अंकित राजपूत

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsKXIP: TOSS REPORT: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला रोहित शर्मा टीम से बाहर appeared first on Sportzwiki.