आईपीएल 2019 का 27वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में राजस्थान रॉयल्स टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे. बता दें, कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम दो बड़े बदलाव हो सकते हैं.
आइये डालते हैं राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन पर :
जोस बटलर

जोस बटलर अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देने में कामयाब हो रहे हैं. हालाँकि, वह लम्बी पारी नहीं खेल पा रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह अपनी टीम के लिए एक लम्बी पारी खेलना चाहेंगे और अपनी टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाना चाहेंगे.
अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे के लिए अबतक यह आईपीएल कुछ ख़ास नहीं रहा हैं. वह बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो रहे हैं, लेकिन अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में वह अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे. उनके कंधो पर टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी होगी.
संजू सैमसन

संजू सैमसन अपनी चोट से उबर चुके हैं. वह पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ खेले भी थे. हालाँकि, अपनी टीम के लिए एक बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह अपनी टीम के लिए नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करेंगे.
स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर-4 की पोजीशन पर खेल सकते हैं. उन्हें राहुल त्रिपाठी की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. राहुल त्रिपाठी अबतक मिले मौकों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स टीम के मुख्य ऑलराउंडर हैं, लेकिन अबतक वह ना तो गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में अपनी भूमिका को सही तरह से निभा पाये हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को संतुलन प्रदान करना चाहेंगे.
एश्टन टर्नर

एश्टन टर्नर मध्यक्रम के एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो मैच फिनिश करने के लिए पहचाने जाते हैं. भारतीय टीम के खिलाफ मोहाली के मैदान पर उन्होंने शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी. अब राजस्थान के लिए भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता हैं. एश्टन टर्नर को स्टीवन स्मिथ की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.
रियान प्रयाग

युवा ऑलराउंडर रियान प्रयाग ने चेन्नई के खिलाफ अपनी ऑलराउंड प्रतिभा को दिखाया था. उन्होंने अपनी टीम के लिए 16 रन भी बनाये थे और 3 ओवर में 24 रन ही खर्च किये थे. उनकी प्रतिभा को देख राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें प्लेइंग इलेवन में एक और मौका दे सकती है.
जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य तेज गेंदबाज हैं और वहीं टीम के गेंदबाजी आक्रमण की आगुवाई करेंगे. जोफ्रा की गेंदों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो रहा हैं. इस मैच में भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जोफ्रा को संभल कर खेलना चाहेंगे.
श्रेयस गोपाल

श्रेयस गोपाल का प्रदर्शन इस आईपीएल में शानदार रहा हैं. उन्होंने गेंद के साथ तो शानदार प्रदर्शन किया ही हैं. साथ ही उन्होंने जरुरत पड़ने पर बल्ले के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया हैं. श्रेयस गोपाल का भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का हैं.
जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने 3 ओवर में मात्र 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बाद उनका स्थान मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी पक्का है.
धवल कुलकर्णी

धवन कुलकर्णी इस आईपीएल में नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवर में मात्र 14 रन खर्च किये थे और एक विकेट हासिल किया था. इस मैच में भी वह इस तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MIvsRR : चेन्नई से मिली हार के बाद इन खिलाड़ियों को बाहर कर इस 11 सदस्यीय टीम के साथ उतर सकती है राजस्थान appeared first on Sportzwiki.