Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsRR : बटलर की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, रोहित की यह गलतियाँ पड़ी टीम को भारी

आज 13 अप्रैल सोमवार को आईपीएल 2019 का 27वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4  विकेट के अंतर से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए है.

मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया था 187 रन का स्कोर 

इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरूआत शानदार रही, क्विंटन डी कॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 96 रन जोड़े थे.

हालाँकि, इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही, लेकिन क्विंटन डी कॉक की शानदार पारी और अंत में हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब रह पाई.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 52 गेंदों पर 81 रन की पारी क्विंटन डी कॉक ने खेली. वहीं हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर 28 रन की तूफानी पारी खेली. रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर 47 रन का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट हासिल किये.

राजस्थान ने किया लक्ष्य हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरूआत भी अच्छी रही, जोस बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 60 रन जोड़े थे.

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए भी जोस बटलर और संजू सैमसन के बीच 87 रन की शानदार साझेदारी हुई, इस साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स जीत के काफी पहुंच गया था.

हालाँकि, अंत में राजस्थान रॉयल्स के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे, लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 89 रन की तूफानी पारी जोस बटलर ने खेली. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 21 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. संजू सैमसन ने भी टीम के लिए 26 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया.

रोहित की इन गलतियों की वजह से हारा मुंबई इंडियंस 

Alajari bowled strong: Rohit

रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान काफी गलती की, उन्होंने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. वहीं सेट होने के बाद एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे. उनकी यह गलतियाँ टीम को इस मैच में भारी पड़ी है.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post MIvsRR : बटलर की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, रोहित की यह गलतियाँ पड़ी टीम को भारी appeared first on Sportzwiki.