Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsRR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, दोनों टीमों ने कई बड़े बदलाव

आईपीएल 2019 के 27वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। यह मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। मुंबई की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और अपने पिछले तीनों मुकाबले जीतकर इस मैच में पहुंची है। वहीं राजस्थान की टीम फॉर्म से जूझ रही है। उसे इस सीजन सभी सिर्फ एक ही जीत मिली है।

मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के आपसी मुकाबले की बात करें तो यहाँ मुंबई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 21 मैच खेले गये हैं। इसमें मुंबई ने 11 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। एक मुकाबले बेनतीजा रहा है।

हालिया रिकॉर्ड की बात करें तो यहाँ राजस्थान की टीम आगे दिखती है। दो साल के बैन के बाद वापसी करते हुए पिछले सीजन राजस्थान ने दोनों मैचों में मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

राजस्थान रॉयल्स  ने जीता टॉस

आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस आईपीएल सीजन वानखेड़े स्टेडियम पर तीन मैच खेले गये हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो बार जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को एक बार जीत मिली है।

पिछले मैच में चोट की वजह से बाहर रहे रोहित शर्मा की इस मैच में सिद्धेश लाड की जगह टीम में वापसी हुई है। वहीं राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए। कृष्णप्पा गौतम और लिआम लिविंगस्टोन को टीम में जगह मिली है।

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, अल्जारी जोसेफ, क्रुनाल पंड्या, राहुल चाहर

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), धवल कुलकर्णी, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर, जयदेव उनादकट, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, लिआम लिविंगस्टोन

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsRR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, दोनों टीमों ने कई बड़े बदलाव appeared first on Sportzwiki.