Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsRR: रोहित शर्मा और डी कॉक ट्विटर पर छाएं वहीं राजस्थान के इस गेंदबाज की भी तारीफ

आईपीएल 2019 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम में आज रोहित शर्मा की वापसी हुई और सिद्धेश लाड को बाहर बैठना पड़ा। दूसरी तरफ राजस्थान ने बेन स्टोक्स और रेयान पराग की जगह लिआम लिविंगस्टोन और कृष्णप्पा गौतम को टीम में जगह दी।

मुंबई की विस्फोटक शुरुआत

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। 65 गेंद में दोनों बल्लेबाजों ने 96 रन जोड़े।

रोहित 47 रन बनाकर आउट हुए वहीं डी कॉक ने ने शानदार अर्धशतक बनाया। पिछले मैच के हीरो कायरान पोलार्ड इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गये।

ट्विटर पर छाए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ ही अपना फुटबॉल स्किल दिखाया। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर छाए रहे। इसके साथ ही शानदार गेंदबाजी करने वाले श्रेयस गोपाल की जमकर तारीफ हुई। आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

 

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsRR: रोहित शर्मा और डी कॉक ट्विटर पर छाएं वहीं राजस्थान के इस गेंदबाज की भी तारीफ appeared first on Sportzwiki.