Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB ने दर्ज की इस सीजन की दूसरी जीत, विराट ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का 35वां मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। आरसीबी और केकेआर के बीच हुआ ये मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबला था। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के शतक के कारण टीम ने केकेआर को 10 रनों से हराकर इस सीरीज की दूसरी जीत हासिल की।

इस मैच का मुख्य आकर्षण आरसीबी के कप्तान विराट कोहली रहे है। विराट कोहली ने इस मैच में 58 गेंदों में 100 रनों की आतिशी पारी खेली और टीम का स्कोर 213 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। आरसीबी ने निर्धारित ​20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाएं। जवाब में उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर 203 रन ही बना पाई और 10 रनों से मैच हार गई। केकेआर के रसेल ने टीम को जीताने के लिए शानदार 25 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नही दिला पाई।

इस मैच का मुख्य आकर्षण आरसीबी के कप्तान विराट कोहली रहे। विराट कोहली ने 9 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 100 रन पाएं। इस आतिशी पारी के बदौलत ही ​उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इसी शतक के साथ ही विराट कोहली के आईपीएल में 5 शतक हो गए है। ​शतकों के मामलें में विराट कोहली दूसरे नंबर पर आ गए है। विराट से आगे इस मामलें में क्रिस गेल 6 शतक लगाकर पहले स्थान पर है। लेकिन विराट कोहली आईपीएल में रनों के मामलें में सबसे टॉप पर पहुंच गए है। कोहली के आईपीएल में 164 पारियों में 5326 रन हो गए है। विराट से पीछे सुरेश रैना 5192 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है।



Herald