Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB ने अंतिम दो ओवरों में बना दिया आईपीएल इतिहास का ये नया रिकॉर्ड 

खेल डेस्क।कल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रनों से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत अपने नाम कि है । इस जीत के सा​थ बैंगलोर की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद भी बच गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने 20 ओवर में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और इसके बाद पंजाब को 185 पर रोक कर जीत हासिल की है।

इस मैच के अंतिम दो ओवर में बैंगलोर ने इतनी शानदार बल्लेबाजी करके दिखाई की आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल के इतिहास में अंतिम दो आवेर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बैंगलोर के नाम हो गया है। बैंगलोर ने कल के मैच में दो ओवरों में बिना विकेट खोए 48 रन बनाकर एक नया इतिहास रच दिया है।

अंतिम दो ओवर (19वें और 20वें) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली आईपीएल की टीमें

48-0 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23 अप्रैल, 2019

45-1 चेन्नई सुपर किंग्स 2012

45-2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2016

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कल खेले गए मैच के 19वें ओवर में 21 रन और 20वें ओवर में 27 रन बनाकर एक नया इतिहास रचा है। इन दो ओवरों में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 6 छक्के और 2 चौके लगाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। कल के मैच में डिविलियर्स ने 44 गेंद में 7 छक्कों और 3 चौकों की सहायता से 82 रन की तुफानी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है।



Herald