Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsDC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, दिग्गज की वापसी

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता हैं. इस आईपीएल में दिल्ली की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए मुंबई इंडियंस को हराया था. लेकिन अंत के ओवरों में अच्छा ना कर पाने के कारण दिल्ली की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 5 मैच खेल कर मात्र 2 मैच में जीत दर्ज कर पाई हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अगला मुकाबला अब लगातार 5 मैच हार चुकी विराट की सेना से हैं. अब दिल्ली की टीम बैंगलोर को हरा कर अपनी लय में वापसी करनी चाहेंगी.

1.पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम के इस नए उभरते हुए सितारे के कंधे पर एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत देने की होंगी. शॉ ने इस आईपीएल में अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की हैं. अब पृथ्वी शॉ बैंगलोर की टीम के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

2.शिखर धवन

भारतीय टीम के नियमित ओपनर शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी ओपनिंग की ही भूमिका निभाते हुए दिखेंगे. धवन के लिए अभी तक ये आईपीएल बहुत अच्छा नहीं गया हैं तो धवन बैंगलोर के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

3. श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधो पर एक बार से दिल्ली को अच्छे स्कोर तक पहुचने की जिम्मेदारी होंगी. अय्यर ने अभी तक इस आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया हैं. अब कप्तान बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम के लिया अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

4.रिषभ पंत

दिल्ली के सबसे आक्रामक बल्लेबाज रिषभ पंत से दिल्ली कैपिटल्स को बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में अच्छे प्रद्रर्शन की उम्मीद होंगी. अब पंत में बैंगलोर के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

5.कॉलिन इन्ग्राम

विश्व के लगभग सभी टी20 लीग खेलने वाले कॉलिन इन्ग्राम से दिल्ली कैपिटल्स को बहुत ज्यादा उम्मीद है. कॉलिन ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया हैं. कॉलिन भी बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

6.क्रिस मोरिस

दिल्ली के इस आलराउंडर ने अभी तक इस आईपीएल में 2 मैच खेंले हैं और दोनों ही मैच में इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रद्रर्शन किया हैं. मोरिस अब बैंगलोर के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से अपनी टीम के लिए अच्छा करना चाहेंगे.

7. अक्षर पटेल

अक्षर ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आख़िरी के ओवर में में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पंहुचाया था. अब अक्षर पटेल बैंगलोर की टीम के खिलाफ भी अपना प्रद्रर्शन दोहराना चाहेंगे.

8.अमित मिश्रा

अमित मिश्रा अब दिल्ली की टीम के लिए बीच के ओवरों में विकेट निकाल कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेंगे. अमित अब बैंगलोर के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए कुछ वैसा ही प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

9.कगिसो रबाडा

अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले कगिसो राबाडा ही रहे हैं. कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उनके द्वारा फेंका गया सुपर ओवर अब तक का सबसे शानदार ओवर भी था. अब राबाडा बैंगलोर के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही =करना चाहेंगे.

10.संदीप लामिछाने

दिल्ली के लिए अभी तक इस युवा गेंदबाज ने पहले 6 ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की हैं. अब संदीप एक बार से बैंगलोर की टीम के खिलाफ अपनी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे.

11 इशांत शर्मा

दिल्ली के टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा ही हैं. इशांत शर्मा के लिए ये आईपीएल अभी तक अच्छा गया हैं अब ऐसा ही प्रदर्शन इशांत शर्मा अपने टीम के लिए बैंगलोर के खिलाफ भी करना चाहेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post RCBvsDC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, दिग्गज की वापसी appeared first on Sportzwiki.