Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsDC : दिल्ली की टीम ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया, विराट की यह गलती बनी हार का कारण

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 20वां लीग मुकाबला आज रविवार 7 अप्रैल को बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट में खेला गया. इस मुकाबले को दिल्ली की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से जीत लिया है और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

आरसीबी टीम बना पाई मात्र 149 रन 

इस मैच का टॉस दिल्ली की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और मात्र 16 रन के स्कोर पर ही ओपनर बल्लेबाज पार्थिव पटेल आउट हो गए थे.

इसके बाद आरसीबी की टीम पूरी पारी के दौरान संभल नहीं पाई और दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के आगे नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही, नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाने के चलते आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई.

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 41 रन की पारी विराट कोहली ने खेली. वहीं टीम के लिए 18 गेंदों पर 32 रन की शानदार पारी मोईन अली ने खेली. दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में 21 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किये.

दिल्ली ने लक्ष्य किया हासिल 

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरूआत भी बहुत खराब रही शिखर धवन अपने शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए थे. हालाँकि, इसके बाद पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की अच्छी साझेदार की थी. टीम के 69 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हो गये. कॉलिन इंग्रम भी ज्यादा देर नहीं टिके और टीम के 108 रन के स्कोर पर आउट हो गये.

इसके बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने 37 रन की साझेदारी कर दिल्ली की टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था. दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. वहीं टीम के लिए पृथ्वी शॉ ने भी 22 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली.

विराट की इस गलती की वजह से हारा भारत 

पिछले मैच में आरसीबी की टीम को केकेआर के खिलाफ बुरी तरह से हार मिली थी, इसके बाद ऐसा लग रहा था, कि कप्तान विराट अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव करेंगे, लेकिन विराट ने प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया. उनकी यह गलती टीम को बहुत भारी पड़ी है.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RCBvsDC : दिल्ली की टीम ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया, विराट की यह गलती बनी हार का कारण appeared first on Sportzwiki.