Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsDC : STATS : मैच में बने 9 रिकार्ड्स, कप्तान कोहली ने बना डाले कई शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 के 20वें लीग मैच में आरसीबी की टीम को 4 विकेट के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर : 

1. दिल्ली की आरसीबी के खिलाफ यह 7वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले गए थे. जिसमे से 15 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 6 मैच दिल्ली की टीम ने जीते हुए थे. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था.

2. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली की आरसीबी के खिलाफ यह चौथी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए थे. जिसमे से 6 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 3 मैच दिल्ली की टीम ने जीते हुए थे. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था.

3. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने आज अपने 800 आईपीएल रन पूरे किये. उनसे पहले सिर्फ सुरेश रैना ही आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ 800 रन पूरे कर पाये थे.

4. विराट कोहली आईपीएल इतिहास के दूसरे ऐसे कप्तान बने हैं. जिन्होंने सीजन के शुरूआती 6 मैच हारे हैं. उनसे पहले साल 2013 में महेला जयवर्धने की कप्तानी में दिल्ली की टीम को 6 लगातार हार मिली थी.

5. कगिसो रबाडा ने आज अपने आईपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया हैं. उन्होंने आज अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.

6. नवदीप सैनी ने आज अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. यह उनके आईपीएल करियर के बेस्ट आंकड़े हैं.

Punjab defeats us in all departments: Aiyar

7. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज अपने आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक लगाया.

8. दिल्ली के बाद आरसीबी की टीम दूसरी ऐसी टीम बनी है. जिसने लगातार सीजन के 6 मैच हारे हैं.

9. आरसीबी टीम की यह लगातार 7वीं हार थी. आईपीएल 2018 के अंतिम मैच में भी आरसीबी की टीम को हार मिली थी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RCBvsDC : STATS : मैच में बने 9 रिकार्ड्स, कप्तान कोहली ने बना डाले कई शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.