Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsDC: सोशल मीडिया पर कप्तानी के बाद अब विराट कोहली की बल्लेबाजी पर भी उठे सवाल

आईपीएल 2019 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली की आरसीबी सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है वहीं अय्यर की टीम को दो जीत मिली है।

आरसीबी की बल्लेबाजी नहीं चली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज इस मैच में खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दवाब बनाना शुरू कर दिया। पार्थिव पटेल और एबी डिविलियर्स कुछ खास नहीं कर पाए।

मोईन अली ने जरुर तेजी से रन बनाये लेकिन वह लम्बी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। कप्तान विराट कोहली 18वें ओवर में आउट हुए लेकिन सिर्फ 41 रनों की पारी खेल पाए।

विराट पर उठे सवाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी पर आज काफी सवाल उठे। सलामी बल्लेबाजी करने आये विराट 18वें तक टिके रहे और सिर्फ 41 रन बनाकर आउट हुए।

आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RCBvsDC: सोशल मीडिया पर कप्तानी के बाद अब विराट कोहली की बल्लेबाजी पर भी उठे सवाल appeared first on Sportzwiki.