Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsKKR : मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, हारे हुए मैच में कोहली-डीविलियर्स ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड

केकेआर की टीम ने आईपीएल 2019 के 17वें लीग मैच में आरसीबी की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. केकेआर की आरसीबी के खिलाफ यह 10वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए थे. जिसमे से 14 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 9 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए थे.

2. एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर की आरसीबी के खिलाफ यह छठी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीम के बीच कुल 9 मैच खेले गये थे. जिसमे से 5 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 4 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए थे.

3. विराट और एबी डीविलियर्स के बीच आज 108 रन की साझेदारी हुई. यह दोनों खिलाड़ियों की 9वीं शतकीय साझेदारी थी.

4. विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों ने आज अर्धशतक लगाये. यह 9वां मौका था. जब दोनों खिलाड़ियों ने किसी एक पारी में अर्धशतक लगाये हो.

5. विराट कोहली ने आज टी-20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे किये हैं. वह सुरेश रैना के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं.

6. विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना के 5087 रनों को पीछे छोड़ दिया है. कोहली अब 5110 रन के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है.

7. विराट कोहली ने आज अपने आईपीएल करियर का 35वां अर्धशतक लगाया. वह 4 शतक भी आईपीएल में बना चुके हैं.

8. विराट कोहली ने आज अपने 450 चौके भी पूरे किये हैं. वह गंभीर, धवन और रैना के बाद 450 से चौके लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं.

9. एबी डीविलियर्स ने आज अपने आईपीएल करियर का 30वां अर्धशतक लगाया. वह आईपीएल में तीन शतक भी लगा चुके हैं.

10. आरसीबी की टीम पिछले चार मैचों से लगातार हार रही थी, लेकिन आज उन्होंने अपने हार का यह सिलसिला तोड़ दिया हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RCBvsKKR : मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, हारे हुए मैच में कोहली-डीविलियर्स ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.