Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsKKR: 3 खिलाड़ी जो आज खेल सकते हैं इस साल का अपना अंतिम आईपीएल मैच

आईपीएल 2019 के शुरू हुए करीब 15 दिन का समय हो चुका है। खिलाड़ियों और टीमों अपने प्रदर्शन से प्रभाव भी छोड़ना शुरू कर दिया है। इन सब के बीच कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। इसमें भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी शामिल हैं।

आज हम आपको आरसीबी और केकेआर के 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज फ्लॉप होने के बाद पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठ सकते हैं।

3. क्रिस लिन

कोलकाता नाईट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। अभी तक खेले तीनों मैचों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। पिछले सीजन 491 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने इस बार 3 मैच में 37 रन बनाये हैं।

अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी वह फ्लॉप होते हैं तो उनका टीम से बाहर जाना तय है। वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट बेंच पर बैठे हैं और लिन को ड्रॉप कर उन्हें मौका मिल सकता है।

2. मोईन अली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली के लिए भी यह आईपीएल सीजन काफी खराब रहा है। अभी तक खेले चार मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 42 रन निकले हैं वहीं गेंदबाजी में भी सिर्फ एक विकेट मिला है।

टीम के पास नाथन कुल्टर नाइल जैसे ऑलराउंडर हैं और उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। मोईन अली केकेआर के खिलाफ असफल होते हैं तो उनकी जगह आगे के मैचों में कुल्टर नाइल खेलते नजर आ सकते हैं।

1. शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने पिछले भारत दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से आईपीएल की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 4.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

इस सीजन टीम ने उन्हें सभी 4 मैचों में खेलने का मौका दिया है और उनके बल्ले से सिर्फ 15 रन निकले हैं। इन चारों मैचों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। आज मौका मिलने पर भी वह फ्लॉप रहते हैं तो उन्हें पूरे आईपीएल सीजन बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RCBvsKKR: 3 खिलाड़ी जो आज खेल सकते हैं इस साल का अपना अंतिम आईपीएल मैच appeared first on Sportzwiki.