Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsKKR : आंद्रे रसेल के तूफानी पारी के दम पर केकेआर ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया

आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2019 का 17वां लीग मुकाबला बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को केकेआर की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 5 विकेट से जीत लिया. इस मैच को जीतने के साथ ही केकेआर की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

आरसीबी ने खड़ा किया 205 रन का बड़ा स्कोर 

इस मैच का टॉस केकेआर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम की शुरूआत अच्छी रही, पार्थिव पटेल और कप्तान विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े थे.

पार्थिव पटेल के आउट होने के बाद एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन की शानदार साझेदारी की और इस साझेदारी के दम पर आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाने में कामयाब रही, आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 84 रन की पारी विराट कोहली ने खेली.

वहीं टीम के लिए एबी डीविलियर्स ने भी 32 गेंदों पर 63 रन बनाये. अंत के ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने अच्छे शॉट्स खेलकर 13 गेंदों पर 28 रन बनाये.

केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज सुनील नारायण रहे, उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

केकेआर ने किया लक्ष्य हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम की शुरूआत खराब रही, उनके ओपनर बल्लेबाज सुनील नारायण (10 रन) टीम के मात्र 28 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

इसके बाद क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा ने टीम के लिए 65 रन की साझेदारी की थी. हालाँकि, टीम के 108 रन के स्कोर तक दोनों बल्लेबाज आउट हो गए थे.

लेकिन अंत में आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के दम पर केकेआर की टीम ने इस मैच को 19.1 ओवर में 5 विकेट रहते जीत लिया.

आंद्रे रसेल ने अपनी टीम के लिए 13 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली. क्रिस लिन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. वहीं नितीश राणा ने भी टीम के लिए 23 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RCBvsKKR : आंद्रे रसेल के तूफानी पारी के दम पर केकेआर ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.