Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsKKR: 6 6 6 6 के साथ आईपीएल की सबसे तेज पारी खेल ट्वीटर पर छाए आंद्रे रसेल, दिग्गजों ने की तारीफ़

आईपीएल 2019 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने टिम साउदी और पवन नेगी को टीम में शामिल किया वहीं केकेआर की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई।

विराट- एबी की विस्फोटक बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पार्थिव पटेल और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दी। पार्थिव के आउट होने के बाद के विराट कोहली के साथ मिलकर एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और टीम को 205 रनों तक पहुंचा दिया। विराट ने 84 और एबी ने 63 रनों की पारी खेली।

केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने टीम को तेज शुरुआत दी। सुनील नरेन के आउट होने के बाद रॉबी उथप्पा ने उनका पूरा साथ निभाया। टीम 9 ओवर में 92 रन पर पहुँच चुकी थी लेकिन पवन नेगी ने पहले रॉबी उथप्पा और फिर क्रिस लिन को आउट कर केकेआर की कमर तोड़ दी।

फिर चला रसेल का बल्ला

केकेआर के लिए इस सीजन अभी तक मध्यक्रम ने शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन आज आरसीबी की स्पिन गेंदबाजी के सामने वह टिक कर नहीं खेल पाए। दिनेश कार्तिक और नितीश राणा पिच पर टिकने के बाद आउट हुए।

आंद्रे रसेल ने एक बार फिर टीम को नामुमकिन स्थिति से जीत दिला दी। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में 29 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी के बदौलत केकेआर ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। रसेल ने 13 गेंद में 48 रन बनाये।

 

 

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RCBvsKKR: 6 6 6 6 के साथ आईपीएल की सबसे तेज पारी खेल ट्वीटर पर छाए आंद्रे रसेल, दिग्गजों ने की तारीफ़ appeared first on Sportzwiki.