केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2019 का 17वां मैच 5 अप्रैल को बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही संभावित रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जो इस मैच में बन सकते हैं.
आइये डालते हैं एक नजर इस मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर :

1. केकेआर और आरसीबी के बीच अबतक कुल 9 मैच खेले गए है. जिसमे से 14 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 9 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. इस मैच में जहां केकेआर के पास 15वीं जीत करने का मौका हैं. वहीं आरसीबी के पास 10वीं जीत का मौका होगा.
2. एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीम के बीच 10 मैच खेले गये हैं. जिसमे से 6 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए है. वहीं 4 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. इस स्टेडियम में जहां केकेआर के पास 7वीं जीत का मौका होगा. वहीं आरसीबी के पास अपनी 5वीं जीत का मौका होगा.

3. विराट कोहली अगर इस मैच में 7 चौके लगा देंगे, तो वह अपने 450 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह गौतम गंभीर और शिखर धवन के बाद तीसरे खिलाड़ी बनेंगे.
4. एबी डीविलियर्स अगर इस मैच में 8 छक्के लगा देंगे, तो वह आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लेंगे और क्रिस गेल के बाद 200 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे.
5. युजवेंद्र चहल इस मैच में अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल करते हैं, तो वह प्रज्ञान ओझा के 89 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले 19वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

6. एबी डीविलियर्स 3 चौके लगाते ही सहवाग के 334 चौकों को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में 11वें स्थान पर आ जायेंगे.
7. दिनेश कार्तिक अगर 10 चौके लगा देंगे, तो वह आईपीएल में अपने 350 चौके पूरे कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले 9वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

8. एक विकेट हासिल करते ही आंद्रे रसेल अपने 50 आईपीएल विकेट पूरे कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले 46वें खिलाड़ी बन जायेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RCBvsKKR : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, कोहली-डीविलियर्स के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने के मौके appeared first on Sportzwiki.