आईपीएल 2019 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाये लेकिन आंद्रे रसेल की 13 गेंद में 48 रनों की पारी के बदौलत केकेआर ने मैच को 5 गेंद बाकि रहते जीत लिया।
दिनेश कार्तिक ने जमकर तारीफ की

कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आंद्रे रसेल के इस पारी की जमकर तारीफ की। आज बल्लेबाजी में कार्तिक कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उनकी टीम फिर भी विजेता रही। मैच के बाद उन्होंने कहा
“इस तरह के नॉक के बारे में आप ज्यादा बात नहीं कर सकते हैं। हम एक खिलाड़ी के रूप में उस पर भरोसा करते हैं। उन्हें एक ऐसा माहौल देना महत्वपूर्ण है जहां वह खुश हो और वह बस प्रदर्शन करता रहे।”
स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाजी मुश्किल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और पवन नेगी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उनकी गेंद पर पिच से काफी टर्न और ग्रिप मिल रहा है। पिच के बारे में दिनेश कार्तिक ने कहा
“स्पिनरों के खिलाफ स्ट्रोक खेलना मुश्किल था, लेकिन तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसान था। मुझे लगता है कि उन्होंने जितनी भी बल्लेबाजी की है, यह समय है जब हम सभी ने बेहतर गेंदबाजी करना शुरू किया और बल्लेबाजों की मदद की। लिन को बल्लेबाजी करते हुए और जिम्मेदारी लेते हुए देखना अच्छा लगा।”
पॉइंट्स टेबल में फायदा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर इस जीत के साथ ही दिनेश कार्तिक की टीम को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है। टीम अब सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है। दोनों टीमों के 4 मैच में 6 पॉइंट हैं। इसके साथ ही तीसरे और चौथी नंबर की टीम पंजाब और चेन्नई के भी चार मैच में 6 पॉइंट हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post RCBvsKKR: दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद आंद्रे रसेल के लिए कही हैरान करने वाली बात appeared first on Sportzwiki.