Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCBvsKKR: विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद ट्विटर पर छाए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स, आलोचकों का मुंह बंद

आईपीएल 2019 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम थी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम ने टिम साउदी और पवन नेगी को टीम में जगह दी, वहीं केकेआर की टीम में सुनील नरेन की चोट के बाद वापसी हुई है।

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी

चार मैचों में चार हार के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आज मैच में शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआत से ही उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सुनील नरेन ने विराट का आसान कैच छोड़कर दिया।

एबी डिविलियर्स का भी कैच छूटने के बाद दोनों बल्लेबाज गेंदबाजों पर टूट कर पड़े। दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बना दिए। इस सीजन यह टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

ट्विटर पर छाए दोनों

इस मैच में विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली और एबी डिविलियर्स ने 32 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद दोनों ही खिलाड़ी ट्विटर पर छा गये।

दूसरी तरफ केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मैच के 15वें ओवर में नितीश राणा की गेंदबाजी की। इस ओवर में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कार्तिक और राणा दोनों ट्रोल हुए।

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RCBvsKKR: विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद ट्विटर पर छाए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स, आलोचकों का मुंह बंद appeared first on Sportzwiki.