चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से जीत लिया और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.
राजस्थान रॉयल्स ने खड़ा किया 151 रन का स्कोर

इस मुकाबले का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना पाई.
राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत इस मैच में खराब रही थी और कप्तान अजिंक्य रहाणे (14 रन) टीम के 31 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.
इसके बाद पूरी पारी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं पाये और नियमित अंतराल में राजस्थान की टीम अपने विकेट गंवाती रही, अंत में श्रेयस गोपाल ने 7 गेंदों पर 19 रन की एक महत्वपूर्ण पारी खेल राजस्थान के स्कोर को 151 रन पहुंचा दिया.
राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 28 रन की पारी बेन स्टोक्स ने खेली. वहीं टीम के लिए 10 गेंदों पर 23 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविन्द्र जडेजा ने अपने 4 ओवर में मात्र 20 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किये.
चेन्नई ने लक्ष्य किया हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की शुरूआत बहुत खराब रही थी. चेन्नई के शुरूआती 4 विकेट मात्र 24 रन पर गिर गए थे.
इसके बाद पांचवे विकेट के लिए एमएस धोनी और अम्बाती रायडू ने 95 रन की शानदार साझेदारी की थी और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया.
इस शानदार साझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी ने इस लक्ष्य को अंतिम गेंद पर 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.
चेन्नई के लिए एमएस धोनी ने 43 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली. वहीं टीम के लिए अम्बाती रायडू ने भी 47 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली.
धोनी ने इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों को चुनकर बल्लेबाजी की, उन्होंने जोफ्रा आर्चर जैसे अच्छे गेंदबाजों को सम्मान दिया और अन्य गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बनाये. उनकी यही समझदारी टीम की जीत का कारण बनी है.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RRvsCSK : धोनी की इस समझदारी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.