Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsCSK, PREVIEW: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं कई बदलाव, जानें कौन है जीत की दावेदार

आईपीएल 2019 के 25वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किल चुनौती होगी। चेन्नई सुपर किंग्स शानदार फॉर्म में चल रही है और 6 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को अभी तक खेले 5 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है और टीम टेबल में 7वें स्थान पर है। इससे पहले दोनों टीमें सीजन के 12वें मैच में आमने- सामने थी। उस मैच को चेन्नई ने 8 रनों से जीता था।

किस समय शुरू होगा मैच?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला यह मैच 11 अप्रैल को भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। जबकि इस मैच के लिए 7:30 बजे टॉस होगा।

कैसा रहेगा मौसम?

 

भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। जयपुर में होने वाला यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा लेकिन इसके बावजूद तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रात होने के बाद ही तापमान में गिरावट आईये लेकिन ह्यूमिडिटी कम होने की कोई उम्मीद नही है।

कहाँ देखें मैच?

 

आईपीएल के इस 20वें लीग मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। इसके साथ ही हॉटस्टार और जिओ टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

कैसी होगी पिच?

राजस्थान रॉयल्स

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इस सीजन अभी तक तीन मैच खेले गये हैं। पहले मैच में पंजाब ने 184 रन बनाये थे लेकिन राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। दूसरे मैच में आरसीबी ने 158 रन बनाये थे और राजस्थान ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। केकेआर के खिलाफ मैच में पिच काफी धीमी थी और राजस्थान के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए। इस मैच में 160 से ऊपर का कोई भी लक्ष्य मुश्किल साबित हो सकता है।

तिथि और स्थान :

     डेट            स्थान
11/4/2019     सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर)

आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

    मैच        आरआर जीता    सीएसके जीता   बेनतीजा
    21           8            13       0

सवाई मान सिंह में आमना-सामना :

      मैच        आरआर जीता    सीएसके जीता     बेनतीजा
       6           4                2          0

इस प्रकार हैं सवाई मान सिंह स्टेडियम के आंकड़े :

                      मैच                       43
     पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती                       15
     पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती                       28
       पहली पारी का औसत स्कोर                      156
       दूसरी पारी का औसत स्कोर                      143
            सबसे बड़ा स्कोर 197/5 (19.4 ओवर) आरआर बनाम डीसीजी
            सबसे छोटा स्कोर       92/10 (18.2ओवर) एमआई बनाम आरआर
  सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा 197/5 (19.4 ओवर) आरआर बनाम डीसीजी
 सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव 151/7 (20 ओवर) एसआरएच बनाम आरआर

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन 

राजस्थान रॉयल्स

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
जोस बटलर विकेटकीपर बल्लेबाज
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज
एस्टन टर्नर बल्लेबाज
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज
प्रशांत चोपड़ा बल्लेबाज
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर
महिपाल लोमरोर ऑलराउंडर
श्रेयस गोपाल ऑलराउंडर
जोफ्रा आर्चर गेंदबाज
सुधेसन मिधुन गेंदबाज
धवल कुलकर्णी गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन 

 

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
सैम बिलिंग्स बल्लेबाज
फाफ डूप्लेसी बल्लेबाज
सुरेश रैना बल्लेबाज
ध्रुव शौरी बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज
केदार जाधव बल्लेबाज
रविन्द्र जडेजा ऑलराउंडर
दीपक चाहर गेंदबाज
हरभजन सिंह गेंदबाज
इमरान ताहिर गेंदबाज
मोहित शर्मा गेंदबाज

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RRvsCSK, PREVIEW: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं कई बदलाव, जानें कौन है जीत की दावेदार appeared first on Sportzwiki.