चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2019 के 25वें मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर :

1. चेन्नई की यह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में 14वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 21 मुकाबले खेले गये थे. जिसमे से 13 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 8 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए थे.
2. सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई की यह राजस्थान के खिलाफ तीसरी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 5 आईपीएल मैच खेले गए थे. जिसमे से 2 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 3 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए थे.

3. रविन्द्र जडेजा ने आज अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट हासिल किये. आईपीएल में 100 विकेट हासिल करने वाले वह 13वें गेंदबाज बने हैं.
4. रविन्द्र जडेजा पहले बाएँ हाथ के स्पिन गेंदबाज बने हैं. जिन्होंने आईपीएल करियर में 100 विकेट हासिल किये हैं. उनसे पहले कोई भी बाएँ हाथ का स्पिनर आईपीएल में 100 विकेट हासिल नहीं कर पाया है.
5. चेन्नई सुपर किंग्स ने आज पॉवरप्ले में मात्र 24 रन बनाये. यह उनका पॉवरप्ले में दूसरा सबसे कम रन का स्कोर था.

6. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज अपने 100 रन 14.2 ओवर में प्राप्त किये हैं. ये संयोग की बात है, कि राजस्थान ने इस सीजन में ही चेन्नई के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 100 रन 14.2 ओवर में ही प्राप्त किये थे.
7. राहुल त्रिपाठी ने 11 अप्रैल 2017 को अपने डेब्यू मैच में 10 रन बनाये थे. आज भी 11 अप्रैल को उन्होंने राजस्थान के लिए 10 रन की ही पारी खेली.

8. अम्बाती रायडू ने आज अपने अपने आईपीएल करियर का 18वां अर्धशतक लगाया. वहीं उनके इस सीजन का यह पहला अर्धशतक था.
9. एमएस धोनी ने आज अपने आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक लगाया. यह उनके इस सीजन का दूसरा अर्धशतक था.
10. एमएस धोनी ने आईपीएल के पहले ऐसे कप्तान बने हैं. जिन्होंने अपनी टीम को 100 मैच जीताने की उपलब्धि हासिल की हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RRvsCSK : STATS : मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, धोनी ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान appeared first on Sportzwiki.