चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां मैच राजस्थान के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. आपकों बता दें, कि इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जहां अबतक अपने 6 में से 5 मैच जीत चुकी हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को अबतक अपने खेले 6 मैचों में से मात्र 1 जीत हासिल हुई हैं.
आंकड़ो के आधार पर चेन्नई का पलड़ा भारी

बता दें, कि चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अबतक कुल 21 मुकाबले खेले गये हैं. जिसमे से 13 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 8 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए हैं.
वहीं सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 5 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमे से 2 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 3 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता हुआ है.
पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. तेज गेंदबाजो को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इस प्रकार हैं दोनों टीमों

Chennai Super Kings : Shane Watson, Faf du Plessis, Suresh Raina, Ambati Rayudu, MS Dhoni(w/c), Kedar Jadhav, Ravindra Jadeja, Deepak Chahar, Mitchell Santner, Shardul Thakur, Imran Tahir
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RRvsCSK : टॉस रिपोर्ट : चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.