चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के 25वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स को यह जीत अंतिम गेंद पर मिली. टीम की इस हार से कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी दुखी हैं. उन्होंने अपनी टीम की इस हार का जिम्मेदार सीधे तौर पर बल्लेबाजों को बताया है.
170 रन का स्कोर इस विकेट पर अच्छा होता

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि हमारे गेंदबाजों ने आज अपना काम किया हैं. मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूँ. हालाँकि, बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाये.
इस विकेट पर मुझे लगता है, कि 150 का स्कोर कम था. हमें इससे बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, इस विकेट पर 170 रन का स्कोर बहुत अच्छा होता. हम हार के बाद बहुत निराश महसूस कर रहे हैं.”
खिलाड़ी अपनी गलतियों से सबक लेंगे

अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान अपने बयान में आगे कहा, “हालाँकि, हमने लड़ने का जज्बा दिखाया. हमें खुद पर विश्वास था, कि अगर हम पावरप्ले में विकेट लेंगे, तो हम खेल में रहेंगे क्षेत्ररक्षण महत्वपूर्ण होगा और हमने वह अच्छा किया. पिछले 5-6 मैचों से हमारी टीम में बहुत सुधार हुआ हैं. मुझे यकीन है, कि खिलाड़ी अपनी गलतियों से सबक लेंगे.”
जयदेव ने अच्छी गेंदबाजी की

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, “संजू वापस आ गया है. यह हमारे लिए एक प्लस पॉइंट है. जयदेव उनादकट ने आज वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, रियान प्रयाग ने अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. हमें अपनी टीम का संतुलन सही लगता है, इसलिए आज हम इसी तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ खेले.”
कप्तानी का मैं आनंद ले रहा

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, “मुझे अभी भी लगता है, कि आपको टी-20 प्रारूप में महत्वपूर्ण पलों को जीतने की आवश्यकता है. मैं वास्तव में अपनी कप्तानी भूमिका का आनंद ले रहा हूं.
साथ ही साथ सीख भी रहा हूँ, यह मेरे लिए एक चुनौती है. यह कदम से कदम उठाने के बारे में है. एक कप्तान के रूप में, यह पूरी तरह से एक अलग चुनौती है, लेकिन मैं इसका आनंद ले रहा हूं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RRvsCSK : अजिंक्य रहाणे ने सीधे तौर पर इन खिलाड़ियों को बताया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.