आईपीएल 2019 का 21वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। राजस्थान को अभी तक खेले 4 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है वहीं केकेआर ने चार में तीन मैचों को अपने नाम किया है। अब इस मुकाबले को दोनों टीमें अपने नाम करना चाहेंगी।
आईये आपको बताते हैं, इस मैच में केकेआर किन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है
क्रिस लिन

पहले तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद क्रिस लिन ने फॉर्म हासिल कर ली है। लिन ने सुनील नरेन के आउट होने के बाद आरसीबी के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। अब राजस्थान के खिलाफ भी तेज शुरुआत देना चाहेंगे।
सुनील नरेन

सलामी बल्लेबाज बनने के बाद सुनील नरेन ने टीम को लगातार तेज शुरुआत दी है। उन्होंने इस सीजन भी कुछ ऐसा ही किया है। पंजाब के खिलाफ उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दी थी। राजस्थान की गेंदबाजी पर भी वह टूट कर पड़ना चाहेंगे।
रोबिन उथप्पा

कोलकाता नाईट राइडर्स के अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा और पारी सँभालने की जिम्मेदारी रहती है। अभी तक खेले सभी मैचों में उन्होंने यही जिम्मेदारी निभाई है। उनपर राजस्थान के स्पिनरों के सामने टिकने की जिम्मेदारी होगी।
नितीश राणा

युवा बल्लेबाज नितीश राणा आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पहले दोनों मैचों में अर्धशतक बनाया था। आरसीबी के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 37 रनों की तेज पारी खेली थी। राणा स्पिन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।
दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर)

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये मैच को छोड़कर उनका बल्ला शांत ही रहा है। इस मैच में वह अपना फॉर्म वापस पाना चाहेंगे।
शुभमन गिल

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इस सीजन उम्मीद के मुताबिक मौके नहीं मिले हैं। टॉप आर्डर के इस बल्लेबाज को टीम लगातार नंबर 6 या 7 पर मौके दे रही है। उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर के क्रम में मौका देने की जरुर है।
आंद्रे रसेल

केकेआर को मिली सभी तीन जीतों के जिम्मेदार आंद्रे रसेल ने अहम भूमिका निभाई है। इसी वजह से उन्हें तीनों मैचों में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। राजस्थान को जीत हासिल करने के लिए इस खिलाड़ी को रोकने की जरूरत है।
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने आईपीएल के पहले दो मैचों में कुछ खास गेंदबाजी नहीं की थी। उनके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। आरसीबी के खिलाफ भी उन्होंने किफायती गेंदबाजी कर विराट का विकेट हासिल किया था। राजस्थान के खिलाफ उनपर स्टीवन स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी होगी।
पियूष चावला

अनुभवी पियूष चावला को इस सीजन ज्यादा विकेट नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर रन भी नहीं बनाने दिया है। राजस्थान के खिलाफ भी वह रन रोककर बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहेंगे।
हैरी गुर्नी

इंग्लैंड के इस अनुभवी तेज गेंदबाज गेंदबाज को लोकी फर्गुसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। हैरी के पास 124 टी-20 मैचों का अनुभव है। उन्होंने इन मैचों में 8 से कम की इकॉनमी से रन देकर 145 विकेट हासिल किये हैं।
संदीप वारियर

प्रसिद्ध कृष्णा को टीम ने अभी तक सभी मैचों में खेलने का मौका दिया है लेकिन वह छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की है और यही वजह है कि उनकी जगह संदीप वारियर को टीम में जगह मिल सकता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post RRvsKKR: पिछले मैच में जीत के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन 2 बदलाव के साथ उतर सकती है केकेआर appeared first on Sportzwiki.