Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsKKR : केकेआर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, स्मिथ-बटलर की इस गलती की वजह से हारा राजस्थान

आईपीएल 2019 का 21वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को केकेआर की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

राजस्थान टीम बना पाई मात्र 139 रन 

इस मैच का टॉस केकेआर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका कप्तान अजिंक्य रहाणे (5 रन) के रूप में टीम के 5 रन के स्कोर पर लगा.

इसके बाद जोस बटलर और स्टीवन स्मिथ ने 72 रन की साझेदारी की, हालाँकि, यह साझेदारी काफी धीमी थी. जोस बटलर (37 रन) टीम के 77 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहीं इसके राहुल त्रिपाठी (6 रन) टीम के 105 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे.

इसके बाद चौथे विकेट के लिए स्मिथ और स्टोक्स के बीच नाबाद 34 रन की साझेदारी हुई, लेकिन यह साझेदारी भी बहुत धीमी थी और राजस्थान की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना पाई.

स्टीवन स्मिथ ने अपनी टीम के लिए 59 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली. वहीं टीम के लिए जोस बटलर ने 34 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. केकेआर के लिए हैरी गार्ने ने अपने 4 ओवर में मात्र 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

केकेआर ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम की शुरूआत शानदार रही, सुनील नारायण और क्रिस लिन ने टीम को 8.3 ओवर में ही 91 रन की शानदार शुरूआत दिलाई. सुनील नारायण के आउट होने के बाद क्रिस लिन भी टीम के 114 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.

रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल ने 26 रन की नाबाद साझेदारी कर केकेआर की टीम को 13.5 ओवर में 8 विकेट रहते जीत दिला दी.

केकेआर की टीम के लिए क्रिस लिन ने 32 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली. वहीं सुनील नारायण ने टीम के लिए 25 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली.

बटलर-स्मिथ की धीमी पारियों के चलते हारा राजस्थान

जोस बटलर और स्टीवन स्मिथ ने इस मैच में बहुत धीमी पारीयां खेली. यही राजस्थान रॉयल्स टीम की हार का एक बहुत बड़ा कारण बनी है.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RRvsKKR : केकेआर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, स्मिथ-बटलर की इस गलती की वजह से हारा राजस्थान appeared first on Sportzwiki.