राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2019 के 21वें लीग मैच में केकेआर की टीम को 8 विकेट के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर :

1. केकेआर की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह 10वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले गये थे. जिसमे से 9 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 9 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए थे. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहे हैं.
2. सवाई मान सिंह स्टेडियम में केकेआर की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह तीसरी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गये थे. जिसमे से 3 मैच राजस्थान की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 2 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे.

3. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने आज अपने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाया. वह आईपीएल में एक शतक भी लगा चुके हैं.
4. केकेआर के बल्लेबाज क्रिस लिन ने आज अपने आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक लगाया. यह सभी अर्धशतक उन्होंने सिर्फ केकेआर की फ्रेंचाइजी के लिए ही खेलते हुए बनाये हैं.

5. राजस्थान रॉयल्स ने आज 3 विकेट पर मात्र 139 रन ही बनाये थे. पहले खेलते हुए और मात्र 2 विकेट गंवाते हुए किसी भी आईपीएल टीम का यह सबसे कम रन का स्कोर है.
6. केकेआर ने आज 37 गेंद रहते जीत हासिल की है. यह उनके आईपीएल इतिहास की बॉल रहते हुए सबसे बड़ी जीत हैं.
7. केकेआर के लिए आज हैरी गर्ने ने आज अपना आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किये और ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का ख़िताब जीता हैं.
8. केकेआर टीम की आईपीएल 2019 में यह चौथी जीत थी. उसे सिर्फ एक मैच में हार मिली हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post RRvsKKR : STATS : मैच में बने 8 रिकार्ड्स, केकेआर की टीम ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.