Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsKKR, टॉस रिपोर्ट: कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2019 का 21वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की टीम के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. बता दें, राजस्थान को जहां अबतक अपने खेले 4 मैचों में से 3 मैच में हार मिली हैं. वहीं एक मैच में जीत मिली हैं. कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अबतक अपने खेले 4 मैचों में 3 मैच जीत चुकी है. वहीं एक मैच में हार मिली है. इस मुकाबले को जीत दोनों टीम पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करना चाहेगी.

दोनों टीमों के बीच रहती है कांटे की टक्कर 

कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 19 मैच खेले गये हैं. जिसमे से 9 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 9 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहे हैं.

सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गये हैं. जिसमे से 3 मैच राजस्थान की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 2 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं.

पिच रिपोर्ट 

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं. यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं.

बल्लेबाज इस पिच पर अपनी बल्लेबाजी का भरपूर लुफ्त उठाते हैं. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस 

राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

 

Kolkata Knight Riders (Playing XI): Chris Lynn, Sunil Narine, Robin Uthappa, Nitish Rana, Dinesh Karthik(w/c), Shubman Gill, Andre Russell, Piyush Chawla, Kuldeep Yadav, Harry Gurney, Prasidh Krishna

 

 

Rajasthan Royals (Playing XI): Ajinkya Rahane(c), Jos Buttler(w), Steven Smith, Rahul Tripathi, Ben Stokes, Prashant Chopra, Krishnappa Gowtham, Jofra Archer, Shreyas Gopal, Dhawal Kulkarni, Sudhesan Midhun

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RRvsKKR, टॉस रिपोर्ट: कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.