Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsKKR: दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद इस खिलाड़ी की तारीफ में बांधे पुल

आईपीएल 2019 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम थी। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुए और उनकी टीम ने आसानी से इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद दिनेश कार्तिक खुश

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 139 रनों पर रोक दिया। धीमी पिच पर राजस्थान की टीम सिर्फ तीन विकेट गिरने के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अपनी टीम की इस जीत के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा

“यह एक बहुत ही क्लीनिकल प्रयास था, गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजों ने भी बाद में उनका पूरा साथ निभाया। भारत में आपको बहुत सी धीमी पिचों पर खेलने को मिलता है और आपको उनके अनुकूल होने की आवश्यकता है।”

हैरी गर्नी की तारीफ की

केकेआर के लिए इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी ने डेब्यू किया। पांचवें गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी करने आये गर्नी ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। उनकी तारीफ में दिनेश कार्तिक ने कहा

“हमें कुछ स्थितियों में सुधार करने की आवश्यकता है, लेकिन हमेशा ऐसा ही होता है। वैसे हैरी (गर्नी) एक सच्चे पेशेवर हैं, वह पूरी दुनिया में लीग में खेले हैं।”

पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग

कोलकाता नाईट राइडर्स ने 140 रनों का लक्ष्य 37 गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दिनेश कार्तिक की टीम ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच से पहले टीम तीसरे स्थान पर थी।

यह 5 मैचों में टीम की चौथी जीत है। केकेआर को सीजन की एकमात्र हार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली है। उस मुकाबले का फैसला भी सुपर ओवर में हुआ था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post RRvsKKR: दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद इस खिलाड़ी की तारीफ में बांधे पुल appeared first on Sportzwiki.