राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के 73 रनों की मदद से 20 ओवर में 139 रन बनाये. जिसको कोलकाता की टीम ने मात्र 13.5 ओवर में ही 2 विकेट गँवा कर चेस कर लिया. राजस्थान की टीम की ये 5 मैचो में चौथी हार है.
अपने टीम के बल्लेबाजो से निराश दिखे रहाणे

इस आईपीएल में अपनी टीम के चौथी हार के बाद निराश दिखे रहाणे ने कहा कि
” मुझे लगता है कि इस पिच पर 150-160 रन का स्कोर बहुत अच्छा स्कोर होता. हमारे पास स्कोरबोर्ड पर रन था और ये रन धीमे विकेट पर अच्छा रन था लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारे गेंदबाजो ने अपना काम सही से किया हैं. हमने इस मैच बहुत कुछ सिखा हैं”
“क्रिकेट में आपको ऐसी चीजे देखने को मिलती रहती हैं. हमको अपनी गलतियों से सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा. मुझे लगता है की हमको अपने क्रिकेट पर ध्यान देना होगा और ख़ुद में सकरात्मक बदलाव करना होगा जिससे हम आगे के मैचो में अच्छा कर सके”
विकेट बहुत ही धीमा था : रहाणे

रहाणे ने आगे कहा कि
” विकेट बहुत ही धीमा खेल रहा था और ये बात हमको पता थी. इसीलिए हमने इस मैच में सही समय पर (मिधुन) को आईपीएल पर्दापण करने का मौका दिया.”
राजस्थान की टीम ने इस मैच में बहुत ही धीमा खेला था. टीम के आक्रामक आलराउंडर बेन स्टोक्स ने आख़िरी के ओवर में खेलते हुए 14 गेंद खेलकर मात्र 7 रन बनाये. स्टीव स्मिथ ने भी इस मैच में 59 गेंद खेलकर 73 रन बनाये
कोलकाता के बल्लेबाजो के लिए ये स्कोर बहुत ही छोटा निकला. कोलकाता के ओपनर सुनील नरेन ने मात्र 25 गेंद खेलकर 47 रन बनाये.
इसके साथ ही नरेन के साथी ओपनर क्रिस लिन ने भी 32 गेंद खेलकर 50 रन बना डाले. राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच 11 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post RRvsKKR: हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इनपर फोड़ा हार का ठीकरा appeared first on Sportzwiki.