मंगलवार 2 अप्रैल को आईपीएल 2019 का 14वां लीग मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट के अंतर से जीत लिया और साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए है. यह राजस्थान की इस टूर्नामेंट में पहली जीत थी.
आरसीबी ने खड़ा किया 158 रन का स्कोर

इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को पहला झटका कप्तान विराट कोहली (23 रन) के रूप में टीम के 49 रन के स्कोर पर लगा था.
इसके बाद 73 रन के स्कोर तक पहुंचने में आरसीबी की टीम अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. चौथे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और पार्थिव पटेल ने 53 रन की साझेदारी की और इस साझेदारी के दम पर ही आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब रह पाई.
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 67 रन की पारी पार्थिव पटेल ने खेली. वहीं टीम के लिए 28 गेंदों पर 31 रन का योगदान मार्कस स्टोइनिस ने दिया. मोईन अली ने भी अंत में आकर 9 गेंदों पर 18 रन बनाये. राजस्थान रॉयल्स के लिए श्रेयस गोपाल ने अपने 4 ओवर में मात्र 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
राजस्थान ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत काफी अच्छी रही और ओपनर बल्लेबाज रहाणे और बटलर ने 7.4 ओवर में 60 रन की शानदार शुरूआत दी.
रहाणे के आउट होने के बाद बटलर और स्मिथ ने टीम को संभाला और 44 रन की साझेदारी की, बटलर के आउट होने के बाद स्टीवन स्मिथ और राहुल त्रिपाठी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था. राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 59 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. वहीं स्टीवन स्मिथ ने 31 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली.
विराट की यह गलती बनी हार का कारण

विराट कोहली ने इस मैच में प्लेइंग इलेवन का चयन सही नहीं किया. उन्होंने नाथन कुल्टर नाइल और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी, विराट की यही गलती टीम की हार का एक बड़ा कारण बनी है.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RRvsRCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया, विराट की ये गलती बनी हार का कारण appeared first on Sportzwiki.