राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच आईपीएल 2019 का 14वां मैच 2 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही संभावित रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जो इस मैच में बन सकते हैं.
आइये डालते हैं एक नजर इस मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर :

1. आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 19 मैच खेले गये हैं. जिसमे से 8 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 9 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच दो मैच बेनतीजा भी रहे हैं. इस मैच में आरसीबी के पास जहां अपनी 9वीं जीत का मौका होगा. वहीं राजस्थान के पास अपनी 10वीं जीत का मौका होगा.
2. सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गये थे. जिसमे से दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हुए हैं. इस मैच में दोनों टीमों के पास अपनी चौथी जीत का मौका होगा.

3. विराट कोहली अगर इस मैच में 10 चौके लगा देंगे, तो वह अपने 450 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह गौतम गंभीर और शिखर धवन के बाद तीसरे खिलाड़ी बनेंगे.
4. एबी डीविलियर्स अगर इस मैच में 8 छक्के लगा देंगे, तो वह आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लेंगे और क्रिस गेल के बाद 200 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे.
5. युजवेंद्र चहल इस मैच में अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल करते हैं, तो वह प्रज्ञान ओझा के 89 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले 19वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

6. एबी डीविलियर्स पांच चौके लगते ही सहवाग के 334 चौकों को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में 11वें स्थान पर आ जायेंगे.
7. मात्र 4 छक्के लगाते ही स्टीवन स्मिथ आईपीएल करियर में अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे. वह आईपीएल में अपने 50 छक्के पूरे करने वाले 41वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

8. जोस बटलर के पास भी इस मैच में अपने 50 छक्के पूरे करने का मौका होगा. वह अपने 50 छक्कों से मात्र 1 छक्का दूर है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RRvsRCB : STATS : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, कोहली-डीविलियर्स के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.