Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsRCB : टॉस रिपोर्ट : राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, दिग्गज की हुई वापसी

आईपीएल 2019 का 14वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. बता दें, कि दोनों टीमों को ही अबतक आईपीएल 2019 में 3-3 हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में है. इस मुकाबले को जीत दोनों टीम पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करना चाहेगी और जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी.

दोनों टीमों के बीच रहती है कांटे की टक्कर 

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 19 मैच खेले गये हैं. जिसमे से 8 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 9 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच दो मैच बेनतीजा भी रहे हैं.

सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गये हैं. जिसमे से दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हुए हैं.

पिच रिपोर्ट 

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं. यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं.

बल्लेबाज इस पिच पर अपनी बल्लेबाजी का भरपूर लुफ्त उठाते हैं. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है.

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post RRvsRCB : टॉस रिपोर्ट : राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, दिग्गज की हुई वापसी appeared first on Sportzwiki.