Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन दमदार फीचर्स के साथ लांच हुआ Samsung का ये फोन

इंटरनेट डेस्क।इन दिनों चीनी स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए दूसरी कंपनियां एक से बढ़कर एक फोन को लांच करने में लगी हुई है। हाल ही में सैमसंग ने अपना सबसे नया फोन Samsung Galaxy A80 को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन को खास बनाने के लिए इसमें पहली बार रोटेटिंग कैमरा दिया है, जो बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। अब हम आपको इस फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत में लांच होगा सबसे सस्ता 8GB रैम वाला ये दमदार फोन

Samsung Galaxy A80 में 3,700mAh की बैटरी के साथ सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और इसकी बॉडी बेजल लेस के साथ ग्लास मेटल की बनी है। इस फोन का डिस्प्ले – 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED का है और इसका प्रॉसेसर ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 730G का है। इस फोन के कैमरे में आपको 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में 8GB रैम के साथ 128GB इंटर्नल स्टोरेज और Android 9 Pie दिया गया है।

Xiaomi ने लॉन्च किया Mi TV 4A स्‍मार्ट, जानें इसके सारे फीचर...

फिंगरप्रिंट स्कैनर में अंडर डिस्प्ले और फोन को तीन कलर फैंटम ब्लैक, ऐंजस गोल्ड और गोस्ट वाइट में मिलेगा। अब यह देखना होगा की इस फोन को भारत में कितना पसंद किया जाएगा और इस ​फोन की कीमत के बारे में अभी तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। आप इस फोन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट जरूर देखते रहें।



Herald