आईपीएल का खुमार पूरे देश में जोरदार तरीके से चल रहा है. रविवार यानी 14 अप्रैल को दो शानदार मुकाबले होने वाले हैं. पहला मुकाबला कोलकाता और चेन्नई में है. उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता की धरती पर कोलकाता को मात दी थी. वहीं हैदराबाद अपना पिछला दो मैच हार चुकी है.
आइए हम आपको रात 8 बजे होने वाले जोरदार मुकाबले के दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल के शुरू में इस टीम ने शानदार शुरुआत की थी. लेकिन पिछले दो मैच में इस टीम को हार मिली है. पिछले दो मैचों से हैदराबाद की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है. हैदराबाद की टीम इस मैच में कई बड़े बदलाव कर सकती है. युसूफ पठान लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इस खिलाड़ी की जगह पर टीम में अभिषेक शर्मा को मौका मिल सकता है.

वहीं पिछले सीजन से ही फ्लॉप हो रहे मनीष पांडे को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह रिकी भुई टीम के साथ जुड़ सकते हैं. वहीँ तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल की जगह अभी तक इस सीजन में अपने मौके की तलाश कर रहे खलील अहमद को मिल सकती है. हैदराबाद ये बड़े बदलाव अपनी टीम में कर सकती है.
अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार (c), डेविड वार्नर, खलील अहमद, रिकी भुई, केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो (wk), विजय शंकर, संदीप शर्मा, दीपक हुड्डा, राशिद खान
दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले दो मैच जीतकर काफी उत्साहित है. उन्होंने पहले विराट की सेना को मात दी. फिर कोलकाता को भी हराया. खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन शानदार फॉर्म में वापस आ गए हैं. पृथ्वी शॉ की एक पारी को छोड़ दें तो ये बल्लेबाज ज्यादा चला नहीं है.

ईशांत शर्मा, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत (विकेटकीपर ), किमो पॉल, पृथ्वी शॉ
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post SRHvsDC: इन बड़े बदलाव के साथ उतरेगी दोनों टीमें, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन! appeared first on Sportzwiki.