Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsMI : मुंबई इंडियंस बना पाई मात्र 136 रन, पोलार्ड ट्विटर पर छाये, तो रोहित शर्मा का उड़ा मजाक

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच आईपीएल 2019 का 19वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 136 रन ही बना पाई.

रोहित एक बार फिर सस्ते में हुए आउट 

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सस्ते में आउट हुए है. वह 14 गेंदों पर मात्र 11 रन ही बना पाये.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन किरन पोलार्ड ने बनाये. उन्होंने टीम के लिए 26 गेंदों पर 46 रन की एक शानदार पारी खेली. उनकी शानदार पारी के दम पर ही मुंबई इंडियंस की टीम 136 रन बनाने में कामयाब रही है.

सस्ते में आउट होने के चलते व युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के चलते रोहित शर्मा का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ रहा हैं.

यहाँ देखें मुंबई की पारी के बाद ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SRHvsMI : मुंबई इंडियंस बना पाई मात्र 136 रन, पोलार्ड ट्विटर पर छाये, तो रोहित शर्मा का उड़ा मजाक appeared first on Sportzwiki.