Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsMI : अल्जारी जोसेफ के तूफ़ान में उड़ा सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई ने 40 रन से हराया

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच आईपीएल 2019 का 19वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 40 रन से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं. यह मुंबई की टूर्नामेंट में तीसरी जीत थी.

मुंबई ने खड़ा किया था 136 रन का स्कोर 

इस मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस टीम की शुरूआत खराब रही, टीम ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा (11 रन) के रूप में टीम के 21 रन के स्कोर पर गंवा दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आये और नियमित अंतराल में मुंबई इंडियंस के विकेट गिरते रहे.

अंत के कुछ ओवरों में किरन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए तेजी से रन बनाये और उनकी पारी के दम पर ही मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाने में कामयाब रह पाई.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 46 रन की पारी किरन पोलार्ड ने खेली. वहीं टीम के लिए 18 गेंदों पर 19 रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये.

सनराइजर्स के लिए सिद्धार्थ कौल ने जहां 2 विकेट हासिल किये. वहीं मोहम्मद नबी ने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

सनराइजर्स बना पाई मात्र 96 रन 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स टीम की शुरूआत भी कुछ ख़ास नहीं रही, 33 रन के स्कोर पर ही टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज (वार्नर, बैरेस्टों) आउट हो गए थे. इसके बाद टीम का मध्यक्रम भी पूरी तरह से लड़खड़ा गया.

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम निर्धारित 17.4 ओवर में मात्र 96 रन पर आउट हो गई.

सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा 24 गेंदों पर 20 रन की पारी दीपक हुड्डा ने खेली. मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू कर रहे अल्जारी जोसेफ ने अपने 3.4 ओवर में मात्र 22 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किये. राहुल चाहर ने भी अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SRHvsMI : अल्जारी जोसेफ के तूफ़ान में उड़ा सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई ने 40 रन से हराया appeared first on Sportzwiki.