Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsMI : STATS : मैच में बने कुल 9 रिकॉर्ड, युवा अल्जारी जोसेफ ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के 19वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 40 रन के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर : 

1. मुंबई इंडियंस की यह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छठी जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बी कुल 12 मैच खेले गये थे. जिसमे से 7 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 5 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए थे.

2. राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई की यह हैदराबाद के खिलाफ तीसरी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए थे. जिसमे से 4 मैच सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 2 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए थे.

3. अल्जारी जोसेफ छठे ऐसे खिलाड़ी बने हैं. जिनका आईपीएल में पहला विकेट डेविड वार्नर हुए हैं. उनसे पहले शिखर धवन, मोहित शर्मा, जॉन हास्टिंग्स, जेम्स फॉकनर, अनिकेत चौधरी ने भी अपना पहला आईपीएल विकेट डेविड वार्नर के रूप में लिया था.

4. जॉनी बैरेस्टों अबतक अपनी पांच पारियों में पांचों बार लेग स्पिनर की गेंद पर ही आउट हुए हैं. आज उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया. इससे पहले उन्हें राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, युजवेंद्र चहल और पियूष चावला ने आउट किया था.

5. मुंबई इंडियंस के लिए आज युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने अपना डेब्यू किया. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट प्राप्त करने का शानदार रिकॉर्ड बनाया है. वह 13वें ऐसे खिलाड़ी बने जिसने अपनी पहली ही आईपीएल गेंद पर विकेट हासिल किया है.

6. मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स के खिलाफ अपनी पिछली 6 पारियों में 150 के स्कोर का आँकड़ा भी नहीं छु पाई हैं.

7. सनराइजर्स के स्पिनर मोहम्मद नबी ने अपने 4 ओवर में मात्र 13 रन खर्च किये. उन्होंने लगातार अपने तीसरे मैच में 6 से कम इकॉनामी रेट से गेंदबाजी की है.

8. अल्जारी जोसेफ ने अपने आईपीएल करियर का पहला ही ओवर मेडन फेंकने का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है.

9. अल्जारी जोसेफ ने अपने 3.4 ओवर में मात्र 11 खर्च करके 6 विकेट हासिल किये. यह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हैं. उन्होंने सोहेल तनवीर के 6/21 को पीछे छोड़ा हैं. तनवीर ने यह बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन आईपीएल 2008 में बनाया था.

 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SRHvsMI : STATS : मैच में बने कुल 9 रिकॉर्ड, युवा अल्जारी जोसेफ ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का तोड़ा विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.