Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsMI : डेब्यू मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच बने अल्जारी जोसेफ ने बताया, क्यों नहीं मनाया डेविड वार्नर के विकेट का जश्न

युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के 19वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 40 रन के अंतर से हरा दिया है. बता दें, कि मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 136 रन बनाये थे. जवाब में सनराइजर्स की टीम अल्जारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और मात्र 96 रन पर आउट हो गई.

अल्जारी जोसेफ ने मात्र 12 रन देकर हासिल किये 6 विकेट 

अल्जारी जोसेफ ने अपने 3.4 ओवर में मात्र 12 खर्च करके 6 विकेट हासिल किये. यह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी हैं. उन्होंने सोहेल तनवीर के 6/21 को पीछे छोड़ा हैं. सोहेल तनवीर ने आईपीएल में यह बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन साल 2008 में बनाया था.

उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर का विकेट प्राप्त करने का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है. वह 13वें ऐसे खिलाड़ी बने जिसने अपनी पहली ही आईपीएल गेंद पर विकेट हासिल किया है.

अपने डेब्यू मैच में अल्जारी को मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

आपकों बता दें, कि अल्जारी जोसेफ को शानदार गेंदबाजी के चलते ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के ख़िताब से नवाजा गया है. उन्होंने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए अपनी सफलता के बारे में बताया है. उन्होंने कहा है, कि वह अपने बेसिक्स में काम करके ही सफल हुए हैं. साथ ही उन्होंने अपने कोच को भी अपनी अच्छी गेंदबाजी का श्रेय दिया है.

अल्जारी जोसेफ ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए अपने बयान में कहा, “मुझे यह सब एक सपने की तरह लग रहा है. मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता था. मैंने सिर्फ अपनी योजनाओं को मैदान पर निष्पादित करना चाहा और मुझे इसमें सफलता भी मिली है. मेरी योजना सरल थी. मैं सिर्फ अपनी ताकत और अपने बेसिक्स पर ही गेंदबाजी करना चाहता था.”

जीत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, वार्नर के विकेट का नहीं मनाया जश्न 

अल्जारी जोसेफ ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए आगे अपने बयान में कहा, “मुझे पता था, कि हमारे पास जीतने का मौका था और मैं उस पर ध्यान केंद्रित कर रहा था. यही कारण है, कि मैंने वार्नर के रूप में अपने पहले आईपीएल विकेट का भी जश्न नहीं मनाया.

सभी लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं और बहुत मेहनत कर रहे हैं. कोच भी अपने इनपुट के साथ हमारी मदद कर रहे हैं.”

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SRHvsMI : डेब्यू मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच बने अल्जारी जोसेफ ने बताया, क्यों नहीं मनाया डेविड वार्नर के विकेट का जश्न appeared first on Sportzwiki.