आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला हुआ. मैच के दौरान कई बेहतरीन रिकॉर्ड बने. आज मुंबई की टीम में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे. इस खिलाड़ी को चोट लग गई थी. इनकी जगह पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे थे. वहीं पहले बल्लेबाजी करने आए के एल राहुल ने शानदार शतक लगा दिया.
आइए आपको आज के मैच में कितने रिकॉर्ड बने उसके बारे में बताते हैं

1. रोहित शर्मा 165 आईपीएल मैच लगातार खेलने के बाद ड्राप हुए. वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. दूसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं इस खिलाड़ी ने लगातार 134 मैच खेले हैं.
2. के एल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाया. इसके साथ ही उनके ओवर ऑल टी-20 में तीन शतक हो गए हैं. 2 भारत के लिए और एक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए.
3. सिद्धेश लाड ने आज मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया. वो पिछले पांच साल से टीम का हिस्सा थे. लेकिन कभी इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला. वो आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं. जिसने अपने डेब्यू मैच पर पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया.

4. कीरोन पोलार्ड आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे थे. इससे पहले वो तीन बार टीम की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन 2014 की चैम्पियन लीग में. उस समय भी रोहित शर्मा को चोट आई थी.
5. के एल राहुल आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा सिंगल लेने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर आ गए हैं.
86 – डेविड वार्नर
81 – विराट कोहली
79 – केएल राहुल
73 – श्रेयस अय्यर
65 – स्टीव स्मिथ
63 – सरफराज खान
6. आईपीएल में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत (न्यूनतम 1000 रन)
केएल राहुल – 42.52 *
डेविड वार्नर – 42.35
केन विलियमसन – 41.42
महेंद्र सिंह धोनी – 41.30
क्रिस गेल – 40.94

7. आईपीएल में सबसे अधिक बल्लेबाजी औसत मुंबई इंडियंस के खिलाफ
केएल राहुल – 69.42 *
शान मार्श – 47.81
जैक कैलिस – 43.18
8. कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के 7 वें कप्तान बने आईपीएल में
इससे पहले हरभजन सिंह ,शॉन पोलक ,सचिन तेंदुलकर ,ड्वेन ब्रावो,रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post STATS: MIvsKXIP: मैच में बने कुल आठ बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने के एल राहुल appeared first on Sportzwiki.