Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बल्लेबाज ने तोड़ा T20 में गेल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड, लगाएं लगातार 6 गेंदों में छह छक्के

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड देखने को मिलता है। इसी बीच क्रिकेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। हाल ही में स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने टी20 के इतिहास में एक शानदार इतिहास रच दिया है।

IPL 12: ...तो इस कारण चेन्नई में न खेला जाकर इस जगह खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

जॉर्ज मुंसे ने ग्लोसेस्टरशर सेकंड इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए टी-20 क्रिकेट की एक तूफानी और यादगार पारी खेली। जॉर्ज मुुंसे की ये तूफानी पारी देखकर एक बार फिर भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह की याद आ गई। स्कॉटलैंड के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान लगातार छह गेंदों में छह छक्के लगाने का कारनामा किया।

जॉर्ज मुंसे ने लंदन के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर बाथ सीसी के खिलाफ रविवार को खेले गए एक अनाधिकारिक टी-20 मैच में केवल 39 गेंदों पर 147 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 20 छक्के और 5 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने आईपीएल में 30 गेंदों में शतक जड़ा था। जबकि जॉर्ज मुंसे ने केवल 25 गेंदों पर पर ही शतक जड़ दिया।

स्काटलैंड के इस तूफानी बल्लेबाज ने मात्र 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हांलाकि यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक नहीं माना जाएगा। 147 रनों की आतिशी पारी की बदौलत ही ग्लोसेस्टरशायर सेकंड इलेवन टीम ने टी20 इतिहास में 3 विकेट के नुकसान पर 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।



Herald