लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भुवनेश्वर में चल रही महिलाओं के U- 23 के अंतिम एकदिवसीय मैच में बिहार की टीम ने मिजोरम को 152 रनों से हराया. यह बिहार टीम की लीग के आठ मैचों में सातवीं जीत रही. यह इस सीजन का अंतिम मैच था. उत्तराखंड से एक मैच हार जाने के कारण बिहार इस वर्ग के अगले दौड़ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने साना अली के 118 और आराध्या राज के नाबाद 75 रनों के बदौलत पचास ओवरों में 222 का स्कोर खड़ा किया. खेल समाप्त होने तक अपूर्वा शून्य पर नाबाद रही. मिजोरम के गेंदबाज संध्या कुमारी ने साना अली को अंतिम ओवर के पांचवें गेंद पर कैच आउट कराया.
जवाब में उतरी मिजोरम की टीम 42.4 ओवर में 70 रन बनाकर आल आउट हो गयी. मिजोरम की कप्तान एस यादव के नाबाद 29 रन के अलावा और कोई खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल पायी. मिजोरम की ओर से ओमनी 11, संध्या कुमारी 8, एल टी पुल्ली 3, एल आर जुआवी और लेइस्ले ने एक – एक तथा स्वामी, जुअली, नुनई, सुंडी और सँगसँगी ने शून्य पर विकेट गंवायी. बिहार की ओर से निवेदिता ने 5, तेजस्वी ने 3 और अपूर्वा के खाते में 2 विकेट गयी. बिहार ने इस मैच को 152 रनों से जीतकर अपने सफर की समाप्ति की.

हेमन ट्राफी : दरभंगा ने मधुबनी को तीन विकेट से हराया
राजनगर मधुबनी के ग्राउंड में हेमन ट्रॉफी मैच में दरभंगा ने मधुबनी को तीन विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर मधुबनी ने बल्लेबाजी करते हुए ३५ ओवर में १७९ रन का स्कोर खड़ा किया. मधुबनी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुरज ने 41, मनीष ने 31 रन बनाए, राहुल ने 26 रन और अरविंद ने 17 रन बनाए. दरभंगा की ओर से मयंक ने ५ तथा राहुल और गोलू ने २-२ विकेट लिए. १८० रनों का लक्ष्य लेकर जवाब में उतरी दरभंगा की टीम ने 39 .4 ओवर में सात विकेट पर १८५ रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
दरभंगा की ओर बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरारी ने 68,राजेश ने 30, सुरजीत ने 14 नाबाद, मयन्क 14 और सुभाश ने नाबाद 18 रन बनाए. राहुल ने 2, सुरज ने 1, गौतम ने 2 विकेट लिया. दरभन्गा ने यह मैच 3 विकेट से जीता. मैच के ऑवजर्वर मनोज कुमार ने बताया कि इस लीग में कुल छह मैच हुए, जिसमें बेगूसराय ने तीन मैच जीतकर ग्रुप में सबसे आगे रही. बेगूसराय पूल चैंपियनशिप के मैच में सुपौल से सात अप्रैल को खेलेगी.
The post महिला U- 23 टूर्नामेंट: जीत के साथ समाप्त हुआ बिहार का सफर, मिजोरम को 152 रनों से हराया appeared first on Live Cities.