आईपीएल 2019 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती होगी। पॉइंट्स टेबल में केकेआर जहाँ पहले स्थान पर है वहीं सीएसके दूसरे स्थान पर है। यही वजह है कि इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर होगी।
शानदार रहा है प्रदर्शन

आईपीएल के इस सीजन में प्रदर्शन की बात करने तो आंद्रे रसेल ने बल्ले से साथ धमाल मचाया है। उन्होंने सीजन में खेले 5 मैचों की चार पारियों में 207 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 268 का रहा है।
केकेआर ने इस सीजन अभी तक 4 मैचों में जीत हासिल की है। उनमें तीन मैचों में रसेल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। इसी वजह से आज के मैच में भी सभी की नजरें आंद्रे रसेल पर होंगी।
इमरान ताहिर से मुकाबला

कोलकाता के पास आंद्रे रसेल जैसा बल्लेबाज है तो सीएसके के पास इमरान ताहिर जैसा अनुभवी लेग स्पिनर है। ताहिर ने इस सीजन 6 से भी कम की इकॉनमी से रन देकर 7 विकेट चटकाए हैं।
रसेल लेग स्पिन गेंदबाजों के सामने हमेशा जूझते दिखे हैं। ईएसपीएन के आंकड़ों की माने तो रसेल की अन्य किसी भी गेंदबाजों से सामने रसेल का स्ट्राइक रेट 180 से ऊपर का है वहीं लेग स्पिनर के सामने उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 128 का है।
आमने- सामने में ताहिर भारी

टी-20 क्रिकेट में दोनों खिलाड़ियों के आमना सामना की बात करें तो यहाँ भी ताहिर का पलड़ा भारी है। इमरान ताहिर ने रसेल ही 19 गेंद डाली है और इन्होने इसपर सिर्फ 13 रन बनाये हैं जबकि तीन बार आउट हो चुके हैं।
चेन्नई की विकेट भी स्पिन गेंदबाजों की मददगार है और इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी आंद्रे रसेल को रोकने के लिए ताहिर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि रसेल अंतिम के ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं और धोनी को उस समय के लिए इमरान ताहिर का ओवर बचा कर रखना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आंद्रे रसेल vs इमरान ताहिर: आंकड़ों से समझें आज कौन किसपर पड़ सकता है भारी appeared first on Sportzwiki.