Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

W W W W W के साथ लसिथ मलिंगा ने रचा इतिहास, 49 रन देकर झटके 7 विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग की तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को लक्ष्य का पीछा नहीं करने दिया।

मुंबई को जीत दिलाने के बाद अगले ही दिन लसिथ मलिंगा का जोरदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की बात करें तो दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की। लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 सफलताएं हासिल की।

Malinga played 2 matches for 12 hours

लसिथ मलिंगा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की दूसरी जीत सुनिश्चित करने वाले मलिंगा ने अगले ही दिन एक और मैच खेला और यादगार प्रदर्शन किया।

आईपीएल से पहुंचे श्रीलंका घरेलू टूर्नामेंट में, दर्ज किए 7/49 के आंकड़े

आईपीएल के 12वें सीजन से होते हुए लसिथ मलिंगा बुधवार को मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद गुरुवार को श्रीलंका पहुंच गए जहां विश्व कप की तैयारी को लेकर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है।

इस 35 साल के गेंदबाज ने श्रीलंका घरेलू क्रिकेट में खेली जा रही वनडे टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7/49 के आंकड़े दर्ज किए जो उनके लिस्ट-ए करियर के सबसे बेहतरीन आंकड़े हैं।

लसिथ मलिंगा पर 24 घंटों में दो मैच खेलने की नहीं दिखी थकान

लसिथ मलिंगा ने 24 घंटों के भीतर ही दो अलग-अलग देशों में दो अलग-अलग मैचों में 10 विकेट हासिल किए। इस तरह से मलिंगा ने विश्व कप से पहले अपनी पुख्ता तैयारियों को साबित किया।

गाले में खेले गए इस मैच में लसिथ मलिंगा की टीम ने पहले खेलते हुए 255 रनों का स्कोर खड़ा किया इसके जवाब में मलिंगा ने अपनी फिटनेस का नमूना पेश करते हुए बैक-टू-बैक मैच के बाद भी धारदार गेंदबाजी से 7 विकेट झटके और अपनी टीम को कैंडी पर 156 रनों से जीत दिलायी।

दोनों बोर्ड की बातचीत के बाद लसिथ मलिंगा ने खेले दोनों मैच

आपको बता दें कि लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका बोर्ड के द्वारा विश्व कप से पहले आयोजित करायी जा रही वहां की घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच खेलने से मना किया था।

लेकिन बीसीसीआई ने श्रीलंका बोर्ड से बात करने के बाद लसिथ मलिंगा को कुछ मैचों के लिए छोड़ने की बात कही ऐसे में मलिंगा 4 से 11 अप्रैल तक आईपीएल से दूर रहेंगे। जो पहले आईपीएल के शुरु से 11 अप्रैल तक बाहर होने थे।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post W W W W W के साथ लसिथ मलिंगा ने रचा इतिहास, 49 रन देकर झटके 7 विकेट appeared first on Sportzwiki.