आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 14वां मैच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले का टॉस राजस्थान की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया है.
कोहली ने छोड़ा रहाणे का आसान कैच

राजस्थान की बल्लेबाजी के वक्त आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से एक बहुत बड़ी गलती हो गई है. दरअसल, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का एक बहुत आसान कैच छोड़ दिया हैं.
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का दूसरा ओवर आरसीबी के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे थे.
नवदीप की इस दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे स्लिप पर खड़े विराट कोहली के पास चली गई.
विराट के पास गेंद को आसानी से कैच करने का मौका था, लेकिन विराट कोहली इस मौके को चूक गए और उनसे रहाणे का एक आसान कैच छुट गया.
बता दें, कि आमतौर पर विराट कोहली से बहुत कम कैच छुटते हैं और वह एक से एक शानदार कैच करते हैं, लेकीन इस मैच में उन्होंने अजिंक्य रहाणे का एक आसान कैच टपका दिया है. विराट द्वारा कैच छुटना आरसीबी के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक पल था.
यहाँ देखें विराट कोहली के कैच छोड़ने का वीडियो

video-star sports pic.twitter.com/g099V8thWr
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) April 2, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का एक बहुत आसान कैच छोड़ दिया.
विराट कोहली का दिन बल्लेबाजी में भी अच्छा नहीं था. वह आज 25 गेंदों पर मात्र 23 रन ही बना पाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 3 चौके निकले थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : 1.3 ओवर में कोहली ने रहाणे का छोड़ा ऐसा कैच, जिसे बच्चा भी कर लेता आसानी से appeared first on Sportzwiki.