Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : 13.3 ओवर में मनीष पांडे ने किया ऐसा शानदार कैच, जिसे देख सब रह गए हैरान

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 16वां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम मात्र 129 रन ही बना पाई और इस लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हासिल कर लिया.

मनीष पांडे ने कॉलिन इंग्रम का किया शानदार कैच

मनीष पांडे ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कॉलिन इंग्रम का एक शानदार कैच किया है. दरअसल, इस मैच दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 14वां ओवर सिद्धार्थ कौल लेकर आ रहे थे.

उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में कॉलिन इंग्रम थे. उन्होंने सिद्धार्थ कौल की इस तीसरी गेंद पर पॉइंट की दिशा में शॉट खेला.

मनीष पांडे पॉइंट पर ही फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने आगे की ओर शानदार डाइव लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया. उनका यह कैच बहुत शानदार था. उनके इस कैच को देख हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा हैं. बता दें, कि मनीष पांडे एक शानदार फिल्डर हैं. वह पहले भी इसी तरह के शानदार कैच पकड़ चुके हैं.

मनीष पांडे के इस शानदार कैच के चलते दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कॉलिन इंग्रम 8 गेंदों पर मात्र 5 रन ही बना पाये.

यहाँ देखें मनीष पांडे के शानदार कैच का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे मनीष पांडे ने अपने आगे की ओर डाइव लगाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कॉलिन इंग्रम का एक शानदार कैच कर लिया.

हालाँकि, मनीष पांडे बल्लेबाजी में कुछ ख़ास नहीं कर पाये. वह अपनी टीम के लिए 13 गेंदों पर मात्र 10 रन ही बना पाये. वह बल्लेबाजी में लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH : 13.3 ओवर में मनीष पांडे ने किया ऐसा शानदार कैच, जिसे देख सब रह गए हैरान appeared first on Sportzwiki.