आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2019 का 17वां लीग मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस केकेआर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया हैं.
विराट कोहली ने खेली 84 रन की शानदार पारी

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 49 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 9 चौके व 2 छक्के लगाये. उनकी शानदार पारी के दम पर ही आरसीबी की टीम 205 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई है.
मन मुताबिक नहीं लगा शॉट, तो जाहिर किया गुस्सा

इस मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली हैं. दरअसल, जब आरसीबी की पारी का 15वां ओवर नितीश राणा लेकर आ रहे थे, तो उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में विराट कोहली थे.
विराट कोहली, नितीश राणा की इस चौथी गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल करना चाहते थे, लेकिन वह इस गेंद पर मात्र 1 रन ही बना पाये.
अपने मन मुताबिक ना होने के चलते विराट कोहली को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपना गुस्सा मैदान पर ही जाहिर कर दिया.
वह गुस्से में कई अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे और उनके यह अपशब्दों का पता उनकी लिप्सिंग से साफ़ पता चल रहा था.
यहां देखें विराट के गुस्से का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) April 5, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 14.4 ओवर में अपने मन के मुताबिक शॉट नहीं खेल पाए, तो कैसे गुस्से में आ गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : 14.4 ओवर में विराट कोहली के नहीं हुई मन की, तो गुस्से में करने लगे अभद्र भाषा का प्रयोग appeared first on Sportzwiki.