चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये हैं.
धोनी विकेटकीपिंग में दिखे नर्वस

एमएस धोनी इस मैच के दौरान विकेटकीपिंग में काफी नर्वस दिखाई दिए हैं. दरअसल, उन्होंने इस मैच में दो कैच छोड़े हैं और चार रन बाई के रूप में भी दिए है. यह दोनों कैच उन्होंने मिचेल सेंटनर की गेंद पर छोड़े हैं. वहीं बाई के चार एक्स्ट्रा रन भी उन्होंने मिचेल सेंटनर की गेंद पर ही छोड़े हैं.
दरअसल, मिचेल सेंटनर राजस्थान रॉयल्स की पारी का 8वां ओवर लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर एमएस धोनी ने राहुल त्रिपाठी का कैच छोड़ दिया था.
इसके बाद राजस्थान की पारी का 13वां ओवर भी मिचेल सेंटनर ही लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स सामने थे. इस चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स का कैच विकेट के पीछे धोनी के पास गया, लेकिन एक बार फिर उन्होंने कैच छोड़ दिया.
मिचेल सेंटनर जब अपनी पारी का दूसरा ओवर लेकर आ रहे थे, तो उन्होंने अपने इस ओवर की पांचवी गेंद वाइड कराई थी. धोनी इस वाइड गेंद को भी नहीं पकड़ पाए थे और गेंद चौके की तरफ चली गई थी. बहुत कम देखा जाता है, कि एमएस धोनी किसी एक मैच के दौरान विकेटकीपिंग में इतनी ज्यादा गलतियाँ कर दे.
यहाँ देखें धोनी द्वारा कैच छुटने के वीडियो

VIDEO-STAR SPORTS pic.twitter.com/b3kIetXxRG
— Dhoni Fan (@mscsk7) April 11, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे एमएस धोनी ने विकेटकीपिंग के दौरान राहुल त्रिपाठी और बेन स्टोक्स के कैच छोड़ दिए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : राजस्थान के खिलाफ विकेटकीपिंग में नर्वस दिखे धोनी, छोड़े 2 आसान कैच और दिए बाई रन appeared first on Sportzwiki.