आईपीएल 2019 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम में आज रोहित शर्मा की वापसी हुई और सिद्धेश लाड को बाहर बैठना पड़ा। दूसरी तरफ राजस्थान ने बेन स्टोक्स और रेयान पराग की जगह लिआम लिविंगस्टोन और कृष्णप्पा गौतम को टीम में जगह दी।
मुंबई की शानदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टीम को शानदार शुरुआत दी। पिछले मैच में बाहर आराम के बाद वापसी करते हुए रोहित ने 32 गेंद में 47 रनों की शानदार पारी खेली।
उनके साथी क्विंटन डी कॉक ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 गेंद में 81 रनों की पारी खेली। आईपीएल क्रिकेट में यह उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शतक बनाया था।
हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों 28 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में एक चौका और तीन छक्का लगाया। अन्य कोई बल्लेबाज अंतिम ओवर में बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
मुंबई इंडियंस की टीम 10 ओवर में 92 रनों तक पहुँच चुकी थी लेकिन उसके बाद राजस्थान ने अच्छी वापसी की। बीच के ओवरों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कायरन पोलार्ड को पवेलियन भेज दिया। इसी वजह से मुंबई 187 रन ही बना पाई।
हार्दिक ने फिर खेला हेलीकॉप्टर शॉट

हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी के अंतिम ओवर में हेलीकॉप्टर शॉट खेला था। आज एक बार फिर उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट जड़ दिया।
जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने रोहित शर्मा, पोलार्ड और डी कॉक को आउट किया। हालाँकि, स्पेल की अंतिम गेंद पर हार्दिक ने हेलीकॉप्टर शॉट जड़ा।
देखें वीडियो:
— Dhoni Fan (@mscsk7) April 13, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2019 के सबसे बेहतरीन विदेशी तेज गेंदबाज को जड़ा हेलीकॉप्टर शॉट appeared first on Sportzwiki.