चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 31 रन के स्कोर पर अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे (14 रन) का विकेट गंवा चुकी हैं.
‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ के कारण रहाणे को गंवाना पड़ा विकेट

राजस्थान रॉयल्स की पारी का तीसरा ओवर दीपक चाहर लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की अंतिम गेंद पर स्ट्राइक में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे थे.
दीपक चाहर के इस ओवर की छठी गेंद सीधे अजिंक्य रहाणे के पैट पर जाकर लगी. चेन्नई के खिलाड़ियों ने तेज अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया.
अंपायर के आउट ना देने के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने डीआरएस लिया और जब इसे थर्ड अंपायर ने देखा, तो अजिंक्य रहाणे विकेट के सामने पाये गए और उन्हें आउट दिया गया. डीआरएस लेकर एमएस धोनी ने एक बार फिर साबित किया, कि क्यों उन्हें धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाता है.
अंतिम सेकेंड में लिया डीआरएस

एमएस धोनी ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ डीआरएस का फैसला काफी सोच समझकर लिया. उन्होंने गेंदबाज दीपक चाहर के साथ इस पर काफी लम्बी चर्चा की और जब अंतिम सेकेंड बच गया था. तब जाकर उन्होंने अंपायर को डीआरएस के लिए बोला.
अंतिम सेकेंड में भी डीआरएस लेकर भी वह सफल साबित हुए और उन्होंने अपनी समझदारी से विपक्षी कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट हासिल कर लिया.
यहाँ देखें धोनी के अंतिम सेकेंड में डीआरएस लेने का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) April 11, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे एमएस धोनी ने अंतिम सेकेंड में डीआरएस लेकर अपनी टीम को अजिंक्य रहाणे का विकेट दिला दिया. इस मैच में अजिंक्य रहाणे 11 गेंदों पर मात्र 14 रन ही बना पाए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : 2.6 ओवर में धोनी ने अंतिम सेकेंड में डीआरएस लेकर बताया, आखिर क्यों कहा जाता है उन्हें ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ appeared first on Sportzwiki.